-सब्जी व्यापारी की गंडक नदी में डूबने से मौत, रेवा नदी पुल पर हादसे के बाद मिला शव
✍🏻 मुजफ्फरपुर/मोतीपुर।
मोतीपुर बाजार स्थित पानी टंकी चौक निवासी रघुनाथ साह के 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पप्पू कुमार पेशे से सब्जी का थोक विक्रेता था और हर दिन पटना सब्जी मंडी से माल खरीदकर मोतीपुर सब्जी मंडी में बिक्री करता था।

मंगलवार को लौटते वक्त रेवा नदी पुल पर उनकी पिकअप गाड़ी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गंडक नदी में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसमें सवार पप्पू कुमार का कुछ पता नहीं चल सका।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने कई घंटे की तलाश के बाद पप्पू का शव नदी से बरामद कर लिया। इस हादसे से स्थानीय बाजार और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
#मोतीपुरहादसा #रेवनदीपुल #सब्जीव्यापारीकीमौत #SDRFअभियान #मुजफ्फरपुरन्यूज #PappuKumar #MuzaffarpurNews











