Advertisement

सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के आरोप में महिला की लोगों ने कर दी पिटाई, पति फरार

चंपारण की खबर::

– सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के आरोप में महिला की लोगों ने कर दी पिटाई, पति फरार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी सदर अस्पताल में बच्चा चोरी करने के आरोप में एक महिला की आज लोगों ने पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। जबकि उक्त महिला का पति स्थिति की भांप वहां से भाग निकला। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के प्रसूती वार्ड में महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने पहले उसे थप्पड़ों से पीटा फिर चप्पल निकाल कर उसकी पिटाई शुरु कर दी। बाद में अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों के प्रयास से आरोपी महिला और उसके पति को बचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले गई। सदर अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि प्रसूति वार्ड में भर्ती चिरैया थाना के बारा जयराम गांव की रहने वाली एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे प्रसूती वार्ड में आयी एक महिला और पुरुष छू रहे थे। महिला उसको तेल लगाने का प्रयास कर रही थी। वार्ड में मौजूद लोगों ने संदेह होने पर पूछताछ की। तो महिला के साथ आए पुरुष ने बताया कि वह अस्पताल में ज्वाइन करने आए हैं।

लोगों को शक हुआ तो उन्होंने महिला को पकड़ लिया उसके साथ आया शख्स भागने में सफल रहा। पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई और बच्चा चोरी का प्रयास कर रही महिला को अपने साथ थाना पर ले गई। जबकि उसका पति भागने में सफल रहा। बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला आफरीन खातून है। जो सिवान जिले की रहने वाली बतायी जा रही है। वहीं महिला के साथ उसका पति बाबुजन भी था जो उस वक्त तो फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्तार दम्पति से पूछताछ कर रही है।