Advertisement

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

-सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

-सकरा थाना क्षेत्र में हुआ घटना का शिकार
-पीयर थाना क्षेत्र का है मृतक

मुजफ्फरपुर/बंदरा। प्रखंड के पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत निवासी सुकदेव महतो के 24 वर्षीय पुत्र रत्नेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कमलेश कुमार ने बताया कि रत्नेश करीब 4 बजे सकरा जा रहा था, तभी मुरौल प्रखंड के पिलखी पुल चौक से 200 मीटर पहले एक सीएनजी ट्रक की चपेट में आ गया।

आसपास के लोगों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम जारी था। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की 112 टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक फरार हो गया है।

#सड़कदुर्घटना #RatneshKumar #Muzaffarpur #RoadAccident #BreakingNews