चंपारण की खबर::
-सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान को सफल बनाएं: डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज मोतिहारी राधाकृष्णन सभागार में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वधान में डेरिया उन्मूलन से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बता दें कि जिले भर में 1 जून से 15 जून 2023 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के उद्देश्य से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उद्देश्य जिलेभर में दस्त के कारण होने वाले शिशु मृत्यु का शून्य स्तर प्राप्त करना है ।

डायरिया से होने वाले मृत्यु का मुख्य कारण निर्जलीकरण के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होना है। कहा कि ओ आर एस एवं जिंक के प्रयोग द्वारा डायरिया से होने वाली मृत्यु को टाला जा सकता है।
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान अंतर विभागीय समन्वय द्वारा दस्त के रोकथाम के उपायों, दस्त होने पर ओ आर एस एवं जिंक का प्रयोग ,दस्त के दौरान उचित पोषण तथा समुचित इलाज के लिए विभिन्न पहलुओं का क्रियान्वयन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस ,आगनबाड़ी, पीएचइडी आपस में समन्वय स्थापित कर ग्राउंड लेवल तक अभियान चलाकर बच्चों को सुरक्षित करना सुनिश्चित करेंगे ।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उनके परिवारों से संपर्क के दौरान दस्त से बचाव के उपाय एवं दस्त होने पर ओ आर एस/ जिंक के प्रयोग व लक्षणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर जानकारी दें।
बताया कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
मौके पर अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ ,सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसीएमओ, आईसीडीएस, जीविका प्रबंधक ,डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ ,केयर के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।












