Advertisement

सकरा : जन सुराज महिला संवाद का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं की रही भागीदारी

-जिले के सकरा में जन सुराज महिला संवाद का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं की रही भागीदारी

सकरा।सम्वाददाता ।

जिले की सकरा विधानसभा क्षेत्र में ‘जन सुराज महिला संवाद’ के बैनर तले दो बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। महिला संवाद के तहत पहली बैठक मीनापुर पंचायत के कुम्हरा पाकड़ गांव में की गई। इस दौरान जीविका से जुड़ी रेखा कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को कई अहम जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरी बैठक मुरौल प्रखंड के पिलखी पंचायत में सरपंच रीमा भारती की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जीविका दीदी और अन्य महिलाएं शामिल रहीं।


इन बैठकों के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जन सुराज के उद्देश्य और महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की संयोजक रेनू पासवान ने बताया कि जन सुराज के इस मुहिम में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी है और वे अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए समाज में समुचित बदलाव लाने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस बैठक में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने जन सुराज की सदस्यता भी ली।