Advertisement

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

-संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: राकेश कुमार पांडेय

मधुबन। थाना क्षेत्र के नौरंगिया माधोपुर पंचायत के माधोपुर कुशवाहा टोला स्थित सरेह इलाके में सोमवार को एक युवक का शव बांस के खूंट से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक युवक अपनी बहन के घर भांजे की शादी में शामिल होने आया था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के गिद्ध निशानी गांव निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। उसकी पहचान उसकी बहन रंजू देवी ने की, जो टीकम गांव निवासी नागेंद्र दास की पत्नी हैं। नागेंद्र दास ने बताया कि सुनील उनका साला था और 21 मई को उनके बेटे अशोक की शादी में शामिल होने आया था। बारात 24 मई को लौटी, उसके बाद से ही सुनील लापता था।

परिवार को शुरू में लगा कि वह कहीं बाहर चला गया होगा और लौट आएगा, लेकिन सोमवार को माधोपुर कुशवाहा टोला में लड़की की शादी के लिए बांस काटने गए मजदूरों को बांसवारी में दुर्गंध महसूस हुई। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने बांस के खूंट में एक शव लटका हुआ देखा।

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। अपर थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

#मधुबन #संदिग्धमौत #शादीमेंहादसा #CrimeNews #MadhubanNews #SunilDas #PoliceInvestigation