Advertisement

संग्रामपुर: होली एवं शव-ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

-होली व शब्बे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक

संग्रामपुर।सम्वाददाता।

 

थाना परिषर में होली व शब्बे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए सीओ सुरेश पासवान ने बताया कि पर्व भाईचारा व शांति का संदेश देता है ।थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि कही से हुड़डुंग मिलने की सूचना मिलने व गश्ती के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है।

डीजे का प्रयोग वर्जित है । बैठक में जीप सदस्य पंकज कुमार द्विवेदी, मुखिया सुदिष्ट प्रसाद, एमएलसी अनुमंडल प्रतिनिधि आशुतोष पाण्डेय, शुसील द्विवेदी,भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष वकील चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार महतो , ओंकार प्रसाद जयसवाल, परमानन्द पाण्डेय,सोनू कुमार पाण्डेय, राहुल सिंह, रणजीत पासवान, नवल सिंह पंसस प्रतिनिधि शशिकांत पाण्डेय उर्फ दादा, अशरफ अली खां, पूर्व मुखिया बिक्रमा मिश्र आदि मौजूद थे।