-श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल की व्यवस्था, नगर निगम मुजफ्फरपुर ने की पहल
✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
श्रावणी मेले को लेकर नगर निगम मुजफ्फरपुर द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। नगर निगम की ओर से हाजीपुर के पावन पहलेजा घाट से गंगाजल भरवाया जा रहा है।
नगर निगम कर्मियों की टीम पहलेजा घाट पहुंचकर स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखते हुए गंगाजल भर रही है, जिसे शहर के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों और जलाभिषेक स्थलों पर वितरित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह है कि जो श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें भी शुद्ध गंगाजल उपलब्ध हो सके और वे सावन महीने में विधिवत पूजा-अर्चना कर सकें।

नगर आयुक्त ने बताया कि गंगाजल के भंडारण और वितरण के लिए विशेष टैंकर लगाए जा रहे हैं, साथ ही जल की शुद्धता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
#श्रावणी_मेला2025 #गंगाजल_वितरण #नगरनिगम_मुजफ्फरपुर #पहलेजा_घाट #कांवड़िया_सेवा #सावन_का_पावन_माह












