Advertisement

शिवदाहा से महिला लापता, परिजनों में चिंता, तलाश में जुटे

-शिवदाहा से महिला लापता, परिजनों में चिंता, तलाश में जुटे

दीपक कुमार/गायघाट। गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र स्थित शिवदाहा गांव से एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह करीब चार बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।
परिजनों के अनुसार, महिला के घर नहीं लौटने पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। महिला के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने की तैयारी की गई है। वहीं, बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश की जाएगी।