-शिवदाहा से 63 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, तीसरी सोमवारी पर करेंगे जलाभिषेक
मुजफ्फरपुर/गायघाट।(दीपक)। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर गायघाट प्रखंड के शिवदाहा गांव से नवयुवक कांवरिया समिति के 63 कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ।
कांवरियों के जत्थे में युवा समाजसेवी विजय कुमार राय और पंचायत समिति सदस्य शांति देवी भी शामिल हैं। जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए देवघर के लिए प्रस्थान किया।

बताया गया कि कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचेंगे और सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है।












