Advertisement

शादी-पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने के लिए ट्राई कर सकती हैं सुहाना खान का यह लुक

-शादी-पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने के लिए ट्राई कर सकती हैं सुहाना खान का ये लुक

सम्वाददाता। नई दिल्ली।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बहुत ही फैशनेबल स्टाककिड हैं, जिसे आप उनके हर एक लुक में नोटिस कर सकते हैं। हाल ही में, सुहाना खान अपनी दोस्त आलिया कश्यप की सगाई पार्टी शामिल हुई थीं, जहां वह ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
5 अगस्त 2023 को सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ब्लू साड़ी पहनीं हुई हैं। डिजाइनर अर्पिता मेहता की ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज़ के साथ कैप्शन में सुहाना ने ब्लू कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया है। सुहाना ने एक कस्टम-मेड मिरर वर्क की इलेक्ट्रिक ब्लू साड़ी पहनी है, जिस पर हाथ से कढ़ाई की गई है। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप, चांदबाली और ब्लू कलर की बिंदी के साथ पूरा किया है।


वैसे सुहाना खाना अक्सर ही साड़ी में अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं और उनका हर एक लुक लाजवाब होता है। NMACC इवेंट में उन्होंने सब्यासाची की डिज़ाइन की हुई गोल्डेन एम्बेलिश्ड साड़ी पहनी थी। जिसे प्लन्जिंग नेकलाइन वाले एम्बेलिश्ड ब्रालेट के साथ पेयर किया था
इससे पहले उनके एक और साड़ी लुक ने लूट ली थी महफिल। 20 अक्टूबर की रात मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी में जब वो पहुंची शिमरी साड़ी में। जिसे नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़ के साथ टीमअप किया था। साड़ी के पल्लू को बहुत ही स्टाइल से उन्होंने अपनी कमर के पीछे कैरी किया था।

सुहाना खान जल्द ही ‘द आर्चीज़’ फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। बता दें कि ‘द आर्चीज़’ फेमस कॉमिक बुक ‘आर्चीज़’ का इंडियन वर्जन है, जो ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज़ होगी। हालांकि, रिलीज़ डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। सुहाना के साथ यह श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी डेब्यू फिल्म है।