Advertisement

शर्मनाक: मोकामा में छात्रा से दरिंदगी, हथियार दिखाकर चार युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसी के दुपट्टा से लटकाया

-मोकामा में छात्रा से दरिंदगी, हथियार दिखाकर चार युवकों ने किया बलात्कार, फिर उसी के दुपट्टा से लटकाया

पटना।संवाददाता।

एक दिल दहलाने वाले आपराधिक वारदात में पटना के मोकामा में एक छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है. जिले के मोकामा प्रखंड के एक गांव से एक छात्रा को हथियार के बल पर घर के दरवाजा से अगवा कर गैंग रेप की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। अगवा छात्रा को बगीचा में ले जाकर बारी-बारी से चार युवकों ने गैंग रेप किया।


घटना के बाद छात्रा की जमकर पिटाई की गयी और दुपट्टा से फांसी लगा पेड़ पर लटका दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और ग्रामीणों ने किशोरी की जान बचाई और मरणासन्न स्थिति में बड़हिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है ।इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दुष्कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।