-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस की गश्ती बढ़ाएं: एसपी
– पुलिस अधीक्षक की स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती चोरी और व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर नये जिला पुलिस कप्तान आज अपनी गंभीरता दिखाते हुए पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। इस क्रम में मोतिहारी पुलिस कार्यालय स्थित पुलिस सभागार कक्ष में एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने जिले के सभी प्रमुख स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एक बैठक की और उनकी समस्याओं को जाना।

एसपी ने स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस की गश्ती बढ़ाने का पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे एवं समुचित बैकअप रखने के साथ-साथ उसकी लाइव फीड को जिला पुलिस को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
















