Advertisement

वैशाली में शुरू हुआ “No Vehicle Day”, डीएम वर्षा सिंह ने ई-ऑटो से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-वैशाली में शुरू हुआ “No Vehicle Day”, डीएम वर्षा सिंह ने ई-ऑटो से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

वैशाली। Varsha Singh की पहल पर वैशाली जिले में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर “No Vehicle Day” अभियान की शुरुआत की गई है। अब जिले में हर शनिवार को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह स्वयं बैटरी संचालित ऑटो से अपने कार्यालय पहुंचीं और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं। यदि लोग सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें, तो ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों को बस, ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन की इस अनूठी पहल की जिलेभर में चर्चा हो रही है और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।