चंपारण की खबर:
मोतिहारी । राजन द्विवेदी।
विश्व स्तरीय अमृत स्टेशन के रूप में बापूधाम मोतिहारी का पीएम करेंगे शिलान्यास : राधामोहन सिंह
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन अब विश्व स्तरीय अमृत स्टेशन बनेगा । इसके लिए सभी रूप रेखा तैयार हो गई है है। साथ ही उसके निर्माण के लिए रेलवे कार्यालयों के संचालन के लिए अस्थाई कार्यलय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मोतिहारी सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह ने मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बने अस्थाई रेलवे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पहल पर देश में विश्व स्तरीय अमृत रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का भी अमृत स्टेशन के रूप में निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण पर करीब दो सौ पच्चीस करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। देश में 26 अमृत रेलवे स्टेशनों में अमृत स्टेशन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का शिलान्यास आगामी 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे।

यह शिलान्यास कार्यक्रम समारोह चंपारण ही नहीं पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी। इस अवसर पर रेल अधिकारियों में एईएएन अखिलेश मिश्रा, बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह, जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह सहित कई रेल अधिकारियों सहित भाजपा नेता मौजूद थे।












