-विशेष सर्वेक्षण कर्मियों का शांतिपूर्ण विरोध, 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरपुर, 11 अगस्त 2025।
बिहार के सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों ने आज से 14 अगस्त 2025 तक काला पट्टी लगाकर कार्य करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह कदम सरकार का ध्यान उनकी 5 सूत्री मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।
मुख्य मांगें
1. विशेष सर्वेक्षण कर्मी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन एवं लिपिक की सेवा नियमित की जाए या 60 वर्ष तक जारी रखी जाए।
2. पदोन्नति में अनुभव के आधार पर 5 अंकों की वरीयता प्रदान की जाए।

3. समतुल्य पदों के अनुरूप वेतनमान दिया जाए।
4. 07 जून 2022 एवं 21 जनवरी 2023 को हुई सहमति के अनुसार आदेश जारी किए जाएं।
5. सभी सर्वेक्षण कर्मियों को ESIC कार्ड उपलब्ध कराया जाए एवं EPFO में सरकार की ओर से अंशदान सुनिश्चित किया जाए।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों पर सरकार शीघ्र संज्ञान नहीं लेती, तो 16 अगस्त 2025 से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
— विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ, बिहार











