Advertisement

वर-वधू सम्मान समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि

-वर-वधू सम्मान समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि

बेगूसराय/समस्तीपुर: पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि के पैतृक निवास बेगूसराय जिले के बरौली प्रखंड के साहूरि गांव में एक बर वधू सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूसा के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पहुंचकर रवीश कुमार रवि को बधाई दी।

समारोह में पूसा प्रखंड की प्रमुख रविता तिवारी, निरवर्तमान प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, विष्णुपुर बथुआ पंचायत के मुखिया आशुतोष चौधरी, चंदौली मुखिया प्रतिनिधि शैलेश झा, वैनि मुखिया प्रतिनिधि मुनचुन, देपार मुखिया नवीन राय, धोबगामा मुखिया राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य सत्य प्रकाश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता और नीरज, पंचायत समिति प्रतिनिधि पप्पू कुशवाहा सहित कई अन्य वार्ड प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी ने रवीश कुमार रवि के इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी और बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूसा प्रखंड के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी रवीश कुमार रवि को शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही हैं। यह समारोह एक सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना, जिसमें इलाके के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण मौके का हिस्सा बने।

#PusaNews #Samastipur #BiharNews #RavishKumarRavi #SocialEvent #BarWadhuwSamman #BreakingNews