-लोहरखा में विधायक ने किया सब्जी हाट का उद्घाटन
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के हत्था पंचायत के लोहरखा में सब्जी हाट की शुरुआत की गई है। जिसका उद्घाटन गायघाट विधायक निरंजन राय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूजा अर्चना भी की गई।

मौके पर विधायक ने कहा कि गांव-गांव में सब्जी हाट लगाने से क्षेत्र विकास को बल मिलेगा। आर्थिक खुशहाली भी लोगों को मिलेगा और घरेलू उत्पाद को गांव में ही बाजार मिल सकेगा। हाट मालिक मनोज कुमार राज ने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार के दिन हाट लगाया जाएगा। इस दौरान उप मुखिया अजय यादव, विकास कुमार, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, महेश यादव, बलम राय, जितेंद्र राय, मुकेश राय, रमेश राय, अनिल राय, पिंटू कुमार आदि भी थे।












