Advertisement

लालू के जन्मोत्सव पर नुनफ़ारा महादलित बस्ती में RJD विधायक निरंजन राय ने काटी केक

-लालू के जन्मोत्सव पर नुनफ़ारा महादलित बस्ती में RJD विधायक निरंजन राय ने काटी केक

दीपक।बन्दरा।

बन्दरा प्रखण्ड के नूनफरा पंचायत के महादलित बस्ती में रविवार को लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन राजद ने मनाया।इस मौके पर गरीबों को खाना खिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरजेडी विधायक निरंजन राय ने केक काटकर की। मौके पर विधायक ने कहा कि लालू यादव गरीब, शोषित, वंचितों के आवाज हैं। मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, युवा राजद नेता बबलू कुमार,मो.मुन्ना,राजगीर सहनी, रमेश महतो, चन्देश्वर राय, मुनचुन कुमार आदि भी थे।