सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
लंगट सिंह कॉलेज में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्य -तिथि पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की शुरुआत दिनकर पार्क स्थित बागेश्वरी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गयी। मौके पर प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि बागेश्वरी बाबू का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित था. वे उच्च कोटि के शिक्षाविद होने के साथ ही एक कुशल प्रशासक भी थे, और उन्होने जीवनपर्यन्त मूल्यो से समझौता नही किया.

प्रो राय ने कहा की बागीश्वर बाबू की मनोविज्ञान के साथ ही स्टेटिस्टिक्स और अन्य विषयों पर भी गहरी पकड़ थी. उन्होने कहा कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का बढावा देना तथा उन्हें सत्य के मार्ग पर एकनिष्ठ चलने को प्रेरित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि देने वालो मे प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, ऋषि कुमार, सत्येन्द्र कुमार , दीपक कुमार सहित अन्य शामिल रहे.












