Advertisement

रिश्वतखोरी का विडीओ वायरल होने के मामले की सीओ ने की जांच

-रिश्वतखोरी का विडीओ वायरल होने के मामले की सीओ ने की जांच

बन्दरा। दीपक ।

बन्दरा अंचल कार्यालय में रिश्वत लेन-देन करने से संबंधित विडीओ पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले की बंदरा सीओ ने जांच की। सीओ राजीव रंजन ने सोमवार को बताया कि इस मामले में उन्होंने उन्होंने अपने स्तर से आवश्यक जांच की है।सम्बंधित पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई है। दोनों पक्ष ने बताया है कि दोनों(कर्मी एवं जनप्रतिनिधि) रिश्तेदार हैं और दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने छुपकर वीडियो बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लिहाजा दोनों पक्ष को इस मामले को लेकर आवश्यक हिदायत दी गई है।वहीं विडीओ वायरल करने वाले का डिटेल्स खंगाला जा रहा है।

वही कार्यालय कक्ष के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के नाम पर सोशल मीडिया कर्मियों की अनावश्यक आवाजाही को लेकर भी हिदायत दी गई है। सीओ ने बताया कि मीडिया कर्मियों के नाम पर फेसबुक-यूट्यूब आदि से जुड़े लोगों की भी कार्यालय अवधि में अनावश्यक एंट्री एवं गतिविधियों से सरकारी एवं कार्यालय कामकाज में बाधा होती है। लिहाजा कार्यालय कर्मियों को भी इस मामले को लेकर हिदायत दी गई है।