Advertisement

राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, कई मामलों का हुआ निपटारा

-राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, कई मामलों का हुआ निपटारा

राजापाकर (संजय श्रीवास्तव):
राजापाकर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने की, जबकि संचालन नवपदस्थापित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। शिविर में प्रधान लिपिक प्रमोद राय, अमीन विकास कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार एवं पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपने भूमि विवाद से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया गया।

हरपुर मुकुंद गांव के दो पक्ष—कृष्ण कुमार पांडे (पिता जगदेव पांडे) एवं जितेंद्र पांडे (पिता कमल पांडे)—के बीच भूमि पर दखल कब्जे को लेकर विवाद था, किंतु दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण उन्हें नोटिस जारी कर अगली शिविर में उपस्थित रहने को कहा गया।

इसी प्रकार बैकुंठपुर निवासी अमित कुमार (पिता स्व. ब्रह्मदेव सिंह) एवं विकास कुमार (पिता बिपलब शर्मा) के बीच विवाद पर भी दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति में आगामी शिविर में बुलाया गया।

अन्य मामलों में भी कागजात के आधार पर आगामी शिविर में समाधान का आश्वासन दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर शांति बनाए रखने की अपील की, वहीं अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने शिविर के बाद भी भू-समस्याओं के निराकरण हेतु दोपहर 2 बजे तक लोगों से मिलने और समाधान का प्रयास जारी रखने की बात कही।

#भूमिविवाद_निवारण #राजापाकर #समाधान_शिविर #जिला_प्रशासन #शांति_व्यवस्था #जनहित