-रतवारा पैक्स पद के लिए नहीं होंगे मतदान
-यहां से निर्वाचन प्रस्ताव एवं शुल्क नहीं हो सके हैं जमा
-यहां बाद में होंगी चुनाव की प्रक्रिया
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड में कुल पैक्स समिति 12 है। जिसमें 11 पर वोटिंग 3 दिसम्बर को होगा।जबकि प्रखण्ड सुंदरपुर रतवारा पैक्स के पदों के लिए तत्काल मतदान नहीं होंगे।
बन्दरा के बीसीओ रघुवीर साह ने शनिवार को बताया कि प्रखण्ड के सुंदरपुर रतवारा पैक्स समिति के द्वारा निर्वाचन हेतु प्रस्ताव एवं निर्वाचन शुल्क नहीं जमा कराने के कारण यहां निर्वाचन की प्रक्रिया फिलहाल नहीं हो रही है। बन्दरा बीसीओ ने शनिवार को बताया कि बाद में यहां निर्वाचन कराई जाएगी।












