Advertisement

यूपी के बाद अब बिहार में भी फिल्म निर्माण के लिए दिए जाएंगे कई सुविधाएं और सब्सिडी – नीतीश

-यूपी के बाद अब बिहार में भी फिल्म निर्माण के लिए दिए जाएंगे कई सुविधाएं और सब्सिडी – नीतीश कुमार

 

संवाददाता। पटना।

 

बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा. फिल्म बनने वालो को सही तरिके से सब्सिडी भी दी जाएगी. ‘बिहार फिल्म प्रोत्साहन निति’ में यह व्यवस्था भी होगी, जिसमे स्थानीय कलाकारों को प्राथिमिकता और बढ़ावा मिले .बिहार के मुख्यमंत्री ने ‘बिहार फिल्म प्रोत्साहन निति’ के प्रारूप को देखा और कई निर्देश भी दिए।

नितीश कुमार का कहना है की बिहार में फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया बहुत सरल हो और बेहतर सुविधा दी जाए . ताकि फिल्म निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो . यहाँ फिल्म बनने पर प्रयटकों को बढ़ावा मिलेगा . लोक कलाकारों को मौका मिलेगा, साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा . यही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाये गए है .राजगीर में फिल्म सिटी बन रही है .फिल्म साइट के लिए पहाड़ो और प्राकृर्तिक स्थल विकसित किये गए है .कला संस्कृति और युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन निति के बारे में भी बात की .