Advertisement

युवा संगम में चमकीं समस्तीपुर की हेमा शर्मा, एक भारत श्रेष्ठ भारत का बनीं हिस्सा

-युवा संगम में चमकीं समस्तीपुर की हेमा शर्मा, एक भारत श्रेष्ठ भारत का बनीं हिस्सा

समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ की गर्ल्स विंग्स की प्रेसिडेंट हेमा शर्मा को ‘युवा संगम फेज V’ का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हेमा समेत 45 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। यह पहल भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत शुरू की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों को देश की विविधता, परंपरा और प्रौद्योगिकी से रूबरू कराना है।

यात्रा 24 नवंबर को केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया से प्रारंभ होकर 26 नवंबर को आईआईटी धारवाड़ पहुंची। हेमा ने अपनी यात्रा के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन, टाटा मोटर्स कंपनी, हम्पी, विरुपाक्ष मंदिर और मुरुदेश्वर मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया।

कार्यक्रम के अंत में आईआईटी धारवाड़ और नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के निदेशकों ने हेमा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस यात्रा का समापन 4 दिसंबर को हुआ। हेमा की इस उपलब्धि पर द उम्मीद संस्था के संस्थापक अमरजीत कुमार और समस्तीपुर कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने बधाई दी।

आगामी 18 दिसंबर को हेमा समेत सभी प्रतिभागियों को बिहार के माननीय राज्यपाल से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह उपलब्धि न केवल समस्तीपुर, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।

#युवा_संगम #एक_भारत_श्रेष्ठ_भारत #समस्तीपुर_गौरव #द_उम्मीद #बिहार_की_शान