-मौसम खराबी की वजहों से घरों से हुए काम,प्रखण्ड मुख्यालय के कैम्प में उपस्थिति रही कम
बन्दरा। दीपक।
जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में जातीय जनगणना को लेकर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कैंप का आयोजन किया गया,लेकिन मौसम के खराबी एवं लगातार बारिश की वजहों से उपस्थिति काफी कम रही। लिहाजा सभी पर्यवेक्षक प्रखंड नहीं पहुंच सके। अधिकांशत: अपने घरों से ही एंट्री कार्य की। इस दौरान जिन्हें तकनीकी परेशानी हुई। उसे आईटी सहायक के द्वारा मोबाइल से ऑनलाइन ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेट कराया गया। वहीं कुछ नजदीकी एरिया से लोग प्रखंड पहुंच कर भी एप को अपडेट कराया।












