-मोरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वन हेतु बैठक आयोजित
-योग्य लाभुकों का बीडीओ ने जीरो टैग करने का दिया निर्देश।
समस्तीपुर। मोरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में आवास योजना के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने सभी पंचायतों में आवास विहीन लोगों को चिन्हित कर जीरो टैग करने का निर्देश दिया है। वही बैठक में भुगतान के बावजूद आवास नहीं बनाने वालों की पहचान करने, आवास योजना में प्रतीक्षा रत लोगों की सूची एकत्र करने, अयोग्य लाभार्थियों की पहचान कर योग्य लाभार्थियों को चिन्हित करने, प्रथम किश्त प्राप्त लाभार्थियों को बाकी किश्त देते हुए योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का विशेष रूप से निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित विभिन्न बातों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए इसके बारे में जानकारी दिया।

वही बीडीओ ने जियो टैग करने में सभी पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि से कहा कि जियो टैग करने वाले कर्मी को आवश्यक सहयोग करें। जनप्रतिनिधि के सहयोग से ही योग्य लाभुक को जिओ टैग हो पाएगा। बीडीओ ने कहा कि जिओ टैग पूरी तरह से निशुल्क करना है। जिओ टैग कर रहे कर्मी के द्वारा मांगे गए आवश्यक कागजात को लाभुक के द्वारा उपलब्ध कराना के बाद जिओ टैग किया जाना है। मौके पर आवास पर्यवेक्षक शशिकांत शशि, लेखापाल रौशन कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक रूपेश कुमार कर्ण, आवास सहायक संजीव कुमार, रणजीत कुमार,राम कुमार चौधरी, रत्नेश कुमार, बजरंगी सहनी, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, अश्विनी कुमार सहित अधिकांश कर्मी मौजूद थे।












