-मोतिहारी में एलआईसी का ‘बीमा सप्ताह’ समापन समारोह, 100 से अधिक अभिकर्ता सम्मानित
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
एलआईसी मोतिहारी शाखा में सोमवार को ‘बीमा सप्ताह’ समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी, मैनेजर एडमिन अनवार आलम, सहायक शाखा प्रबंधक पुष्कर शाकंभरी, सुनील कुमार और विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि एलआईसी ने 70 वर्षों में जन-जन का भरोसा जीतकर देश की नंबर वन और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने सभी कर्मियों और अभिकर्ताओं को बधाई देते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक अभिकर्ताओं, विकास अधिकारियों, लिका और सीएलआईए को डीएम ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राजीव रंजन कुमार, नवनीत कुमार, शीला कुमारी, दिलीप कुमार दुबे, मनोज कुमार गुप्ता और प्रेमचंद प्रसाद गुप्ता प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी ने की, जबकि संचालन और धन्यवाद ज्ञापन विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने किया।












