-मोतिहारी में अटल स्टेडियम एवं अटल हर्बल पार्क का होगा निर्माण: सांसद
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हुए।

उक्त अवसर पर सांसद श्री सिंह ने मोतिहारी में अटल स्टेडियम एवं अटल हर्बल पार्क बनाने की घोषणा की। दोनों निर्माण सांसद निधि से होगा।
श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कामों को मूर्त रूप देना ही अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।











