Advertisement

मोतिहारी: मारवाड़ी युवा मंच के नगर इकाई ने मतदाता जागरूकता रथ निकाला

चंपारण की खबर::

-मारवाड़ी युवा मंच के नगर इकाई ने मतदाता जागरूकता रथ निकाला

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा द्वारा गांधी मैदान के पास स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मतदाता जागरूकता रथ निकाला। रथ को झंडा दिखा कर अध्यक्ष यमुना कुमार सीकरीया ने रवाना किया। श्री सीकारिया ने बताया कि, मतदान के एक दिन पहले तक यह रथ पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर आम लोगों को मत के महत्व को बतायेगा तथा मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष ने कहा कि यह इस जागरूकता रथ से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा, लोग मतदान के महत्त्व को समझेंगे।

कम मतदान होने से पड़ोसी देश को लगेगा कि भारत की जनता सो रही है,और इसका नुकसान हमारे देश को होगा। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह कर रहा हू कि अपने अपने परिवार के सभी मतदाताओ के साथ मतदान करें और अच्छी सरकार चुने, ताकि हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर सचिव अमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विपुल जालान, कृष्णा राजगढ़िया कुणाल अग्रवाल, अभिषेक केडिया, शैल जैन, अनिरुद्ध लोहिया चंदन मित्तल, रोहित अग्रवाल उपस्थित थे।