Advertisement

मोतिहारी पूर्वी चम्पारण जिले में मादक पदार्थ की खेप बरामद।।

-मोतिहारी पूर्वी चम्पारण जिले में मादक पदार्थ की खेप बरामद।।

मोतिहारी में गांजा तस्कर गाँजा की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है।तस्करों ने एंबुलेंस को ही गांजा तस्करी का बड़ा माध्यम बना दिया था लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 78 किलो गांजे के साथ में तीन गाजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह करवाई जिले के हरपुर थाना के बड़वा पेट्रोल पंप के पास की गई है।गांजा की खेप नेपाल से लाई जा रही थी।पकड़े गए हुए इन आरोपी में रक्सौल के हरदिया के जाकिर खान,कादर खान और नट्टू खान शामिल हैं।।