Advertisement

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार

-मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

गुप्त सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने आतंकवाद विरोधी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसपी के अनुसार 26 सितंबर की रात ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय और DIO की टीम ने बिसरैया गांव के पास छापेमारी कर सियाज आलम पिता शमशुल हक को गिरफ्तार किया। वह बिसरैया, ढाका का रहने वाला है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार देश विरोधी फोटो-वीडियो शेयर करता था। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसका संपर्क पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क के अली गुज्जर से हो गया।

पुलिस ने ढाका थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट व संपर्कों की जांच की जा रही है।