Advertisement

मोतिहारी का टॉप-10 इनामी अपराधी हाजीपुर में गिरफ्तार

-मोतिहारी का टॉप-10 इनामी अपराधी हाजीपुर में गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के टॉप 10 अपराधी विक्की ठाकुर उर्फ बबुआ को गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके साथियों के साथ हाजीपुर के महुआ के पास से गिरफ्तार किया है।

उस वक्त विक्की अपने साथियों संग हाजीपुर के महुआ से गुजर रहा था। बताया जाता है कि लंबे समय से मोतिहारी पुलिस के संग आंख मिचौली खेल रहा था। पुलिस इस कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्तार विक्की को उसके साथियों संग हाजीपुर के सदर थाने में रखा है।