चंपारण की खबर::
-5 को सत्याग्रह चौक पर सिटीजन फोरम करेगा सत्याग्रह आंदोलन
– बैठक में नगर निगम को दिए मांग पत्र पर अमल नहीं होने पर जताई नाराजगी
मोतिहारी /राजन द्विवेदी ।
सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के तत्वाधान में मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में गठित “वार्ड नागरिक समिति” की बैठक दिनांक 30/06/2023 को संध्या 06:30 बजे डॉ सच्चिदानंद पटेल के अध्यक्षता में मिस्कौट स्थित उनके क्लीनिक पर संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बताया कि बीते 17 जून को मोतिहारी नगर-निगम आयुक्त को वार्ड नंबर 15 एवं 20 से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र दिया गया था। पत्र में यह भी उल्लेख था कि अगर 15 दिनों के अन्दर समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तब वार्ड के नागरिक सत्याग्रह आन्दोलन करने पर बाध्य होंगें। पत्र में यह मांग की गई थी कि सत्याग्रह चौक से पंचमंदिर चौक तक सड़क का पुनर्निर्माण हो। सत्याग्रह चौक पर नगर निगम द्वारा बनाए गए कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र को हटाया जाए। वहीं बैठक मे दो और बिन्दु प्रस्तुत किए गए।

जबकि सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि नगर-निगम से मांग की जाय कि घर-घर जाकर कूड़ा लेने की व्यवस्था जब तक सभी वार्डो मे नहीं हो जाती तब तक इस पर लगने वाला कर स्थगित रखा जाए। मेन रोड़ स्थित छोटी मस्जिद के बगल से मिस्कौट में जाने वाली सरकारी सड़क 30′ फीट चौड़ी है। इसे दोनों ओर से अतिक्रमण कर सड़क को 15′ फीट कर बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाय। इन्हीं मांगो की ओर नगर-निगम का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आगामी 05 जुलाई को सत्याग्रह चौक (गांजा चौक) पर पूर्वाहन 08:30 बजे से 10:00 बजे तक सत्याग्रह आन्दोलन होगा। मौके पर अध्यक्ष सिटीजन फोरम के अध्यक्ष बीरेन्द्र जालान, गोपाल जी जायसवाल, राजकुमार प्रसाद, नकुल कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अमरनाथ साहू, धीरा गुप्ता आदि उपस्थित हुए।












