Advertisement

मुन्नी बैंगरी विद्यालय में संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

-मुन्नी बैंगरी विद्यालय में संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा | संवाददाता।

संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मुन्नी बैंगरी में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर संकुल क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार ने की, जबकि संकुल प्रभारी रामसूरत शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल की अहम भूमिका रही। निर्णायक मंडल में मुकेश शर्मा, विनोद कुमार चौधरी, अलका कुमारी, पूजा कुमारी, अर्जुन कुमार, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद फारोख अहमद, सत्यम कुमार, सुनील कुमार, गंगा प्रसाद राय, अविनाश कुमार, लव कुश गौर,गौड़ी कुमारी, प्रभास कुमार और प्रेमजीत कुमार जैसे शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

खेल प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय प्रांगण में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

#मशालखेल2025
#बन्दराखबर
#मुजफ्फरपुरखेल
#विद्यालयसमाचार
#छात्रोंकीप्रतिभा
#संकुलस्तरीयखेल
#उत्क्रमितमाध्यमिकविद्यालय
#शिक्षासेउन्नति