Advertisement

मुजफ्फरपुर: रामवृक्ष बेनीपुरी जयंती समारोह 23 दिसंबर को,DDC ने की बैठक

दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।

रामवृक्ष बेनीपुरी जयंती समारोह 23 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक किया ।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर निर्णय लिया गया ।

विकास प्रभारी ने बताया कि उनके पैतृक गांव में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा ।तत्पश्चात 12:00 बजे माल्यार्पण और उनके साहित्य पर परिचर्चा की जाएगी ।आगंतुक एवं आमंत्रित साहित्यविद उनके जीवन शैली जीवन वृत्त और उनके रचनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालेंगे। बैठक में डीपीआरओ दिनेश कुमार डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार गोपाल फलक भी उपस्थित थे।