Advertisement

मुजफ्फरपुर में बिस्कोमान गोदाम से 107 बोरा उर्वरक चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति गायब

-मुजफ्फरपुर में बिस्कोमान गोदाम से 107 बोरा उर्वरक चोरी, दो लाख से अधिक की संपत्ति गायब

मुजफ्फरपुर। जिले के नारायणपुर अनंत स्थित बिस्कोमान (बिस्कोस्टोर) गोदाम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मामले को लेकर सहायक गोदाम प्रबंधक आशीष कुमार ने कच्ची पक्की थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

दिए गए आवेदन में आशीष कुमार ने बताया कि वह बिस्कोमान (बिस्कोस्टोर) नारायणपुर अनंत, मुजफ्फरपुर में सहायक गोदाम प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे कार्य समाप्ति के बाद गोदाम बंद कर अपने आवास चले गए थे।

अगले दिन 12 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे जब वह गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम के पीछे स्थित शटर गेट नंबर-2 क्षतिग्रस्त था। इसके बाद आगे के शटर गेट नंबर-1 से अंदर प्रवेश कर जांच करने पर 107 बोरा इफको रासायनिक उर्वरक गायब पाया गया।

आवेदन में आशंका जताई गई है कि अज्ञात चोरों ने रात के समय शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी किए गए उर्वरक की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

मामले में कच्ची पक्की थाना पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।