-मुजफ्फरपुर: बैरिया गोलम्बर के पास जलजमाव और कचरे से बदहाल सड़क, स्मार्ट सिटी के दावों पर उठे सवाल
मुजफ्फरपुर। शहर के बैरिया गोलम्बर से पैगंबरपुर जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। यहां जगह-जगह जलजमाव होने के साथ-साथ सड़क पर कचरे का अंबार देखने को मिल रहा है। यह स्थिति न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, बल्कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के बाद पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर लंबे समय तक जलजमाव बना रहता है। ऊपर से सड़क किनारे और बीच में फैला कचरा आने-जाने वालों के लिए परेशानी और गंदगी का माहौल पैदा करता है।
लोगों का कहना है कि “स्मार्ट सिटी” की बातें कागजों और भाषणों में ही सुनाई देती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।











