Advertisement

मोतिहारी: बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारियां कर लें पूरी: डीएम

चंपारण की खबर::
– बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारियां कर लें पूरी: डीएम

-आपदा प्रबंधन विभाग के वेयर हाउस का लिया जायजा, दिए निर्देश

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मोतिहारी स्थित आपदा प्रबंधन विभाग के जिला वेयरहाउस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ आपदा से निपटने के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों को स्वयं देखा और परखा। कहा कि बाढ़ के पूर्व आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।


इस क्रम में आपदा प्रबंधन संबंधी ऑनलाइन कार्यशैली से भी वे अवगत हुए।
बताया कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला नियंत्रण कक्ष का 06252 -242418
क्रियाशील है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ पूर्व कई स्तर पर तैयारियां की है। जिसमें
पॉलिथीन सीट्स की संख्या 26389 है । मोटर बोट 9 में से 8 क्रियाशील है। लाइफ जैकेट 345 उपलब्ध है। मौके पर अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नगर आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन आदि उपस्थित थे।