Advertisement

मुजफ्फरपुर: बाइक रिपेयरिंग दुकान से मोटर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ाया,रामपुरदयाल की घटना

मुजफ्फरपुर: बाइक रिपेयरिंग दुकान से मोटर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ाया,रामपुरदयाल की घटना

-पीयर थाना के रामपुरदयाल की घटना
-रतवारा का है आरोपी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक

पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल में बरकुरबा चौक से बाइक रिपेयरिंग दुकान से बाइक वाशिंग मोटर की चोरी करते हुए रंगे हाथों मोहम्मद साबिर (35) को पकड़ा गया। ग्रामीणों की सूचना पर 112 की गश्ती टीम तत्काल ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से चोरी गई मोटर पार्ट्स के साथ मोहम्मद साबिर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने रविवार को बताया की चोरी की घटनाक्रम रामपुरदयाल के बरकुरबा चौक पर हुई। इस दौरान पकड़े गए युवक की पहचान रतवारा के मोहम्मद साबिर के रूप में की गई। इस मामले में आवश्यक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।