-वीआईपी कार्यकर्ताओं की बैठक,विभिन्न पदों पर नए लोगों का मनोनयन
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
प्रखंड के बन्दरा में रविवार को ‘वीआईपी पार्टी चली गांव की ओर’ के तहत बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश सहनी व संचालन मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ कुमार सहनी ने किया।इस बैठक में कमला देवी को महिला प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।

बंदरा पंचायत अध्यक्ष संजय सहनी और मतलुपुर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू सहनी को बनाया गया।बैठक में वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी के विचार से लोगों को अवगत करवाया और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। पार्टी में हर वर्ग के लोगों को जोड़ने की बात कही गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज सहनी,दीपक सहनी,जिला सचिव अखिलेश सहनी,जिला महिला जिलाध्यक्ष संगीता सहनी, आईटी सेल जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सहनी,बैजू सहनी,रामबाबू सहनी,हरेंद्र सहनी आदि भी थे।











