Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में विक्षुब्ध गुट के पंस सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित बैठक बुलाने को लेकर मांग पत्र सौंपा

-अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित बैठक बुलाने को लेकर मांग पत्र सौंपा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने शनिवार को उपप्रमुख के नाम कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बन्दरा को आवेदन देकर उप प्रमुख के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित बैठक बुलाने को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि उन लोगों के द्वारा विगत 12 जनवरी 2024 को पंचायत समिति, प्रमुख पर अविश्वास से संबंधित पत्र सौंपा गया था, लेकिन पंचायती राज अध्यादेश 2006 की धारा 44 (3)के तहत प्रमुख को 15 दिनों के अंदर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाकर सदन में विश्वास मत हासिल करने का प्रावधान है, परंतु प्रमुख के द्वारा बैठक नहीं बुलाई गई है। ऐसे में उप प्रमुख से अनुरोध किया गया है कि 15 दिनों के अंदर अविश्वास पर विशेष बैठक बुलाए। पत्र के साथ पूर्व में प्रमुख को अविश्वास से संबंधित दी गई पत्र की प्रति भी संलग्न की गई है।

आवेदन पर संतोष कुमार पंडित, सुनील कुमार राम,सुनील पंडित,निर्मला देवी, रिंकू देवी, मीना देवी, शिव नारायण पासवान, मधुबाला देवी,सन्नीरीता के हस्ताक्षर शामिल है।इस मामले में बन्दरा बीडीओ किरण कुमारी ने बताया कि मामले में वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
वहीं उपप्रमुख उमेश राय ने बताया कि इस आशय का पत्र उन्हें अभी नहीं मिला है।पत्र मिलने पर बैठक बुलाई जाएगी।