Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में प्रशिक्षु आरडीडी पदाधिकारी ने लिया बीडीओ का प्रभार

-बन्दरा में प्रशिक्षु आरडीडी पदाधिकारी ने लिया बीडीओ का प्रभार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बन्दरा में मंगलवार को प्रशिक्षु आरडीडी पदाधिकारी
किरण कुमारी ने बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार लिया।उन्हें वर्तमान बीडीओ आमना वसी ने प्रभार सौंपा।


बताया जाता है कि जिले के मुरौल एवं बन्दरा प्रखंड में प्रशिक्षु आरडीडी पदाधिकारी को बीडीओ का स्वतंत्र प्रभार लेने से संबंधित निर्देश पत्र जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया था। सुश्री प्रियंका कुमारी को मुरौल तथा सुश्री किरण कुमारी को बन्दरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वतंत्र प्रभार से संबंधित प्रशिक्षण के लिए 12 सप्ताह के अवधि तक प्रभार देने को कहा गया था।इस आलोक में वर्तमान बीडीओ को प्रभार देने को लेकर निर्देशित की गई थी।