Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में कैम्प लगाकर की गर्भवती महिलाओं की जांच

-बन्दरा में कैम्प लगाकर की गर्भवती महिलाओं की जांच

-एएनसी की जांच
-संदर्भित जांच एवं चिकित्सकीय सलाह दिए गए

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी जांच का कैंप लगाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच किए गए।कैम्प में मौजूद प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि कैंप लगाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के एएनसी जांच किए गए। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंची 137 महिलाओं के एएनसी जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आवश्यक परहेज एवं चिकित्सा उपचारों के संदर्भ में सुझाव दिए गए। विभिन्न तरह के संदर्भित स्वास्थ्य जांच की गई।