Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास को लेकर 7 को होगी बैठक

-प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास को लेकर 7 को होगी बैठक

-बीडीओ ने जारी किया पत्र
-उपप्रमुख के पत्र के आलोक में तिथि निर्धारण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रखंड प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित बैठक 7 फरवरी को बुलाई गई है। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड कार्यपालक पदाधिकारी किरण कुमारी के द्वारा पंस सदस्यों को पत्र जारी किया गया है। बीडीओ ने बताया कि उप प्रमुख द्वारा बैठक की तिथि निर्धारण को लेकर दिए गए पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।