Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के स्कूलों में समरसेबल बोर्डिंग गाड़ने एवं मरम्मती कार्य में खानापूर्ति का खेल

-स्कूलों में समरसेबल बोर्डिंग गाड़ने एवं मरम्मती कार्य में खानापूर्ति का खेल

-पंसस ने बीडीओ को आवेदन देकर की कार्यवाई की मांग
-गड़बड़ियों का लगाया आरोप

 

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विद्यालयों में समरसेबल बोर्डिंग गाड़ने एवं विद्यालय में मरम्मती कार्य में अनियमितता को लेकर तेपरी पूर्वी की पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने एतराज जताया है। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के द्वारा समरसेबल बोर्डिंग गड़वाई गई है। इसमें घटिया पाइप का उपयोग किया गया है तथा मानक के हिसाब से गहराई भी काफी कम दी गई है। विद्यालय मरम्मती कार्य में लूट खसोट की जा रही है। गलत एस्टीमेट बनाकर राशि की बन्दरबांट की जा रही है।

घटिया किस्म के सामग्री का मरम्मती कार्य में उपयोग किया जा रहा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
पंसस पति रिंटू ठाकुर ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अपडेट करने को लेकर निर्देश दिया था, लेकिन प्रखण्ड व्यवस्था के नाम पर बड़े पैमाने पर खानापूर्ति कर राशि का बंदरबांट की गई है।