Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के बूथों पर दीवार लेखन का कार्य पूरा,त्रुटियों को लेकर मांगी रिपोर्ट

-बूथों पर दीवार लेखन का कार्य पूरा

-त्रुटियों को लेकर मांगी गई रिपोर्ट
-अन्यथा की स्थिति में बीएलओ होंगे जिम्मेवार

मुजफ्फरपुर/बंदरा।

प्रखंड में मतदान केंद्र पर दीवार लेखन का कार्य पूरा हो चुका है।बीडीओ ने सभी बीएलओ को उसके साथ अपना फोटो खींचकर भेजने को कहा है।वहीं यदि दीवार लेखन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को देने को कहा है।

यदि किसी भी बीएलओ द्वारा कोई भी सूचना इस संबंध में नहीं दी जाती है तो माना जाएगा दीवार लेखन का कार्य सही है एवं भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि उनके मतदान केंद्र पर पाई जाती है तो इसके लिए उस मतदान केंद्र के बीएलओ को जिम्मेदार माना जाएगा।