Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के तेपरी में बूढ़ी गंडक में उपलाता मिला अज्ञात युवक का शव

-बूढ़ी गंडक में उपलाता मिला अज्ञात युवक का शव

बंदरा। दीपक।

हत्था ओपी क्षेत्र के तेपरी में बूढ़ी गंडक नदी के पानी में उपलाता हुआ एक अज्ञात शव(36) बुधवार को मिला है। शव की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। मामले की सूचना मिलने के साथ हीं हत्था ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सूचना मिलते हीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने देर शाम बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को मेडिकल भेजा गया है।मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।