-बन्दरा के तेपरी में चौपाल लगाकर गांव-कस्बों की महिलाओं को चमकी-बुखार को लेकर किया गया जागरूक
-एईएस के प्रकोप एवं कुप्रभाव से कराया गया अवगत
-समझाया गया कि जरा सी लापरवाही बच्चे को जान पर ला सकता है खतरा
-बीमारी के लक्षण दिखते हीं नजदीकी अस्पताल पहुंचाने से बचाई जा सकती है जान
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
एईएस जनजागरूकता को लेकर प्रखंड के तेपरी मानिक टोला में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एईएस चमकी बुखार के लक्षणों एवं इसके कुप्रभावों के बारे में ग्रामीण लोगों को जागरूक किया गया। खास कर महिलाओं को समझाया गया कि जरा सी लापरवाही या अनदेखी बच्चों के जीवन पर संकट उत्पन्न कर सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा यह चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बीसीएम, एएनएम, आशा फैसिलिटेर एवं आशा कार्यकर्ताओं की खास उपस्थित रही।













