-बन्दरा अंचल में अटका है दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन
-करीब 6हज़ार से ज्यादा मामले
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
बन्दरा अंचल में विभिन्न कारणों से दाखिल खारिज से जुड़े हुए मामले पिछले कई महीने से अटके पड़े हैं। बताया जाता है की तकरीबन 6 महीने से ज्यादा समयों से बन्दरा अंचल क्षेत्र के लोगों का दाखिल खारिज का काम नहीं हो पा रहा है। लिहाजा सुदूर क्षेत्रों से बन्दरा अंचल आने वाले जरूरतमंद अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर लौट रहे हैं। कभी इसके तकनीकी कारण बताए जाते हैं कभी अन्य वजहें।अंचल सूत्रों का बताना है कि विभिन्न समय एवं विभिन्न स्तरों के दाखिल खारिज के नए पुराने मामले को देखा जाए तो तकरीबन 6हज़ार से ज्यादा दाखिल खारिज के मामले पूरे आंचल के पेंडिंग हैं। बैंगरा के उमेश कुशवाहा ने बताया कि बन्दरा अंचल में पिछले 6 महीने से दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन नहीं हो रहे हैं।करीब 6हज़ार से ज्यादा मामले विभिन्न कारणों से यहां पेंडिंग रहने की बात बताइए जा रही है। इस बीच प्रभार में जो अधिकारी आए,उनके द्वारा दाखिल खारिज के मामले नहीं निपटाए जा सके। इस बीच कई तरह के टाल-मटोल एवं तकनीकी बाधा बताई जाती रही।

इस संबंध में बन्दरा अंचल के प्रभारी अंचल अधिकारी रोहन रंजन सिंह ने बताया कि तकरीबन 3 महीने से ज्यादा समयों के दाखिल खारिज पेंडिंग है। पुराने करीब 300 से ज्यादा मामले पेंडिंग होंगे। नए मामले भी विभिन्न स्तरों पर पेंडिंग होने की जानकारी मिली है। पिछले दिनों उन्होंने प्रभार लेने के बाद से डोंगल एक्टिव करवाया है। विभिन्न स्तरों पर पेंडिंग मामलों की समीक्षा की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन शुरू कर दिया जाएगा। एक पखवाड़े के अंदर सभी पेंडिंग मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य उन्होंने निर्धारित किया है।












